मजेदार स्वाद चाहिए तो ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मटन करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

मजेदार स्वाद चाहिए तो ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मटन करी

आप रोड साइड ढाबे पर नॉनवेज में सबसे ज्यादा या तो चिकन करी या फिर मटन करी खाना पसंद करते हैं. कई बार मटन करी का वैसा ही स्वाद आप घर में लेना चाहते हैं, लेकिन सही रेसिपी आपको पता नहीं होती है. टेंशन मत

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम मटन
  • 500 ग्राम प्याज, बारीक स्लाइस में काट लें
  • 3 टमाटर, कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 7-8 काली मिर्च
  • 2-3 तेज पत्ता
  • 5-6 लौंग
  • 5-6 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 2-3 साबुत लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 4 बड़ा चम्मच मटन मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 कप तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच जावित्री
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 4-5 हरी इलायची
  • 1-2 बड़ी इलायची
  • 5 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 7-8 कलियां लहसुन
  • 1 मुट्ठी धनियापत्ती, कटी हुई

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मटन को एक बार धोकर पानी निथार लें.
- इसके बाद मटन में 2-4 चम्मच तेल, नमक, थोड़ा सा मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, थोड़ी सी हल्दी डालकर अच्छे से मिलाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
- अब कूकर में बचा हुआ तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो सारे खड़े मसाले डालकर आधा मिनट तक भूनें. (बनाना सीखिए कश्मीरी मटन रिस्ता.)
- फिर कूकर में प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट, मटन मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें मटन डालकर अच्छी तरह मसाले में मिला लें. (15 मिनट में बनेगा यह चिकन, जूसी और स्वाद में मजेदार )
- 4-5 मिनट पकाने के बाद इसमें नमक, हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें.
- कूकर का ढक्कन ऊपर से ढककर रख दें. (मुगलई कड़ाही गोश्त )
- धीमी आंच पर इसे 20-25 मिनट तक रहने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि मटन कूकर की तली में लगे नहीं.
- तय समय बाद इसमें धनियापत्ती डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. (मसालेदार कीमा एग करी )
- 4-5 मिनट के बाद इसमें 1 कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद करके 2-3 सीटी लगाकर आंच बंद कर दें.
- जब प्रेशर खत्म हो जाए तो तैयार ढाबा स्टाइल मटन करी को चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (26 ratings)
3.7 avg from 26 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मजेदार स्वाद चाहिए तो ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मटन करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मटन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes