Full Version →

हिमाचल प्रदेश का खास पहाड़ी चिकन

नॉन वेज नॉन-वेज

पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती, अदरक और लहसुन के पेस्ट से बना पड़ाही चिकन हिमाचल की एक खास डिश है. जानिए इस पहाड़ी चिकन को बनाने का आसान तरीका...

Servings
2 - 4
★ 2.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले  पुदीना पत्ती , धनिया पत्ती, हरी मिर्च ,अदरक और लहसुन की कलियां एक साथ पीस लें.
  2. 2
    अब चिकन के पीस में चाकू या काटे से हल्का-हल्का छेद कर लें और तैयार पुदीने पेस्ट से मैरिनेट कर 3 से 4 घंटे के लिए रख दें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  4. 4
    तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
  5. 5
    जीरे के चटकते ही इसमें चिकन डालकर तेज आंच पर पर एक मिनट तक लगातार कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  6. 6
    नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
  7. 7
    अब आंच कम कर पैन को बिना ढके चिकन को अच्छे से पकाएं. (इसे बीच-बीच में चालते रहें ताकि चिकन का ऊपरी हिस्सा भी अच्छे से पक जाए).
  8. 8
    जब यह अच्छे से पक जाए तो ऊपर से गरम मसाला मिलाएं और आंच बंद कर दें
  9. 9
    तैयार है पहाड़ी चिकन. कटे हुए प्याज से गार्निश कर रूमाली रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#himachal pradesh special pahadi chicken dry in hindi #pahadi chicken dry pahadi chicken tandoori #pahadi chicken recipe in marathi #pahadi chicken recipe video #pahadi chicken gravy chicken pahadi kabab recipe in marathi #chicken pahadi kabab recipe in
View Full Version