Full Version →

अचारी मछली बनाने की विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

अचारी मछली बेहद लजीज डिश है जिसमें मछली को तलकर गोश्त मसाला और दही के साथ बनाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4.7
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बर्चन में मछली को हल्का नमक, अंडा, एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट और मैदा मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें.
  2. 2
    इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल गरम होने पर इसमें मछली डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ तल ले.
  4. 4
    तलने के बाद तली हुई मछली को एक प्लेट में निकाल लें.
  5. 5
    अब इसी कड़ाही में राई डालकर चटकने तक भून लें.
  6. 6
    राई के चटकने के बाद प्याज डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
  7. 7
    प्याज सुनहरा हो जाए तो बची हुई अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  8. 8
    इसके बाद इसमें टमाटर, नमक और अचार गोश्त मसाला डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  9. 9
    अब इसमें दही डालकर अच्छे से मिला दें.
  10. 10
    इसे कुछ देर पकने दें, जब यह अच्छे से पक जाए तो आधा कप पानी डालकर 1 से 2 उबाल आने तक पकने दें.
  11. 11
    इसके बाद इसमें मछली डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  12. 12
    तैयार है अचारी मछली. इसमें धनियापत्ती डालकर एक कटोरी में निकालें और रोटी के साथ गर्मागरम खाएं.
#how to make achaari machli recipe in hindi #achari fish tikka recipe #fish achari masala #achari fish curry recipe #fish achar malayalam #machli banane ki recipe hindi mai #machli kari banane ki vidhi #machli banane ki recipe video #bengali fish recipes i
View Full Version