चिकन का नाम सुनते ही नॉन वेज शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो आपने चिकन की कई तरह की डिश ट्राई की होंगी, लेकिन आज कुछ नया ट्राई करने के लिए बनाएं अल-हच्ची चिकन.
Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
150 ग्राम शैलो फ्राइड चिकन
75 ग्राम लौकी
1 कप प्याज
1 टीस्पून लहसुन पेस्ट
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून सौंठ
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून देसी घी
1 टीस्पून सौंफ
4-5 इलायची
2 बड़ी इलायची
3-4 दालचीनी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले लौकी को छीलकर धोलें और बिना काटे ही उबाल लें.
2
उबली हुई लौकी को सूखा लें.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
4
इसमें इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी डालकर भून लें.
5
फिर प्याज और लहसुन डालकर थोड़ा भून लें.
6
हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ और नमक मिलाएं.
7
मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें चिकन डालकर पकने दें.
8
अब लौकी और थोड़ा पानी मिलाकर कुछ देर पकाएं.
9
तय समय के बाद इसमें घी डालकर गैस बंद कर दें.
10
तैयार है अल-हच्ची चिकन. गरमागरम नान के साथ सर्व करें.
#al-hachi chicken#easy al-hachi chicken#tasty al-hachi chicken#home made al-hachi chicken#al-hachi chicken bnae vidhi#al-hachi chicken in hindi#how to make al-hachi chicken in hindi#how to make al-hachi chicken