अंडा भुर्जी या अंडा भुर्जी के साथ पराठा तो अक्सर ही खाते होंगे, पर क्या कभी सोची है अंडा भुर्जी स्टफ्ड पराठा बनाने की. अगर नहीं तो जानें रेसिपी...
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
भुर्जी बनाने के लिए, दो अंडे, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच नमक, तेल फ्राई करने के लिए, पराठा बनाने के लिए, दो कटोरी आटा, आधा छोटा चम्मच नमक, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल सेंकने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से गूंद लें.
2
अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
4
प्याज के हल्का सुनहरा होते ही दोनों अंडे फोड़कर पैन में डालें.
5
नमक मिलाएं और कड़छी से लगातार चलाते रहें ताकि भुर्जी अच्छे से बन जाए. भुर्जी के बनते ही आंच बंद कर दें.
6
अब आटे की लोइयां तोड़कर इसे छोटे आकार में बेल लें और इसके बीचों-बीच अंडा भुर्जी रखकर इसकी पोटली बनाएं.
7
हल्के हाथों से पोटली को बेलते हुए इसकी रोटी बना लें.
8
धीमी आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
9
तवे के गरम होते ही रोटी डालकर इसे दोनों साइड से हल्का-हल्का सेंक लें.
10
अब रोटी पर तेल लगाते हुए इसे दोनों साइड से पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
11
तैयार है अंडा भुर्जी स्टफ्ड पराठा.
#anda#egg#indian kitchen#indian recipe#how to make anda bhurji stuffed paratha recipe in hindi#omelette paratha#egg roll#anda maggi#stuffed anda salad#fried pepper egg#anda bhaji pav#punjabi anda masala#hyderabadi anda biryani#egg chat#ande k