अंडा भुर्जी से बनाएं पराठा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

अंडा भुर्जी से बनाएं पराठा

अंडा भुर्जी या अंडा भुर्जी के साथ पराठा तो अक्सर ही खाते होंगे, पर क्या कभी सोची है अंडा भुर्जी स्टफ्ड पराठा बनाने की. अगर नहीं तो जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • भुर्जी बनाने के लिए, दो अंडे, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच नमक, तेल फ्राई करने के लिए, पराठा बनाने के लिए, दो कटोरी आटा, आधा छोटा चम्मच नमक, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से गूंद लें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- प्याज के हल्का सुनहरा होते ही दोनों अंडे फोड़कर पैन में डालें.
- नमक मिलाएं और कड़छी से लगातार चलाते रहें ताकि भुर्जी अच्छे से बन जाए. भुर्जी के बनते ही आंच बंद कर दें.
- अब आटे की लोइयां तोड़कर इसे छोटे आकार में बेल लें और इसके बीचों-बीच अंडा भुर्जी रखकर इसकी पोटली बनाएं.
- हल्के हाथों से पोटली को बेलते हुए इसकी रोटी बना लें.
- धीमी आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही रोटी डालकर इसे दोनों साइड से हल्का-हल्का सेंक लें.
- अब रोटी पर तेल लगाते हुए इसे दोनों साइड से पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- तैयार है अंडा भुर्जी स्टफ्ड पराठा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अंडा भुर्जी से बनाएं पराठा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे भुर्जी बनाने के लिए, दो अंडे, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच नमक, तेल फ्राई करने के लिए, पराठा बनाने के लिए, दो कटोरी आटा, आधा छोटा चम्मच नमक, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल सेंकने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes