Full Version →

बड़ौदा मटन पुलाव बनाने की विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

बड़ौदा मटन पुलाव बहुत लजीज लगता है. नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह गुजरात की डिश होगी, मगर ऐसा नहीं है. Baroda mutton pulao महाराष्ट्र की डिश है, वो भी महाराजा शिवाजी के समय की. यह डिश बड़ी शाही है. चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है.

Servings
4 - 6
★ 4
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    बड़ौदा मटन पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मटन लें और इसमें नमक और हल्दी लगाकर रख दें.
  2. 2
    अब कपड़े में एक प्याज, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, जावित्री, इलायची, दालचीनी, सौंफ और लौंग डालकर पोटली बांध लें.
  3. 3
    एक बड़े बर्तन में कम से कम 2 लीटर पानी डालकर आंच पर रख दें.
  4. 4
    फिर इसमें पोटली डालकर 2-3 मिनट उबाल लें.
  5. 5
    इस पोटली को निकालकर साइड में रख दें.
  6. 6
    अब चावल को पानी से धो लें और उसी पानी में चावल को पकाएं जिसमें पोटली उबाली थी.
  7. 7
    एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर आंच पर रखें.
  8. 8
    अब इसमें पोटली वाले खड़े मसाले डालकर एक-दो मिनट तक भूनें. कड़ाही से सारे मसाले निकालकर पीस लें.
  9. 9
    अब इस पेस्ट को मटन में मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  10. 10
    साथ ही दूसरी ओर मिक्सर में खसखस, नारियल और जीरा पीसकर पेस्ट बना लें.
  11. 11
    अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
  12. 12
    फिर इसमें मसाले में लिपटा हुआ मटन डालकर अच्छे से भूनें.
  13. 13
    अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह पका लें.
  14. 14
    फिर इसमें हरा धनिया ऊपर से डाल दें.
  15. 15
    पुलाव बनाने के लिए लेयर बनाएं. इसके लिए कड़ाही में सबसे पहले मटन पर चावल, फिर नारियल का पेस्ट फैलाएं. इसी प्रक्रिया में सारी सामग्री को दोबारा दोहराएं.
  16. 16
    इसे ढककर ऊपर से वजन रखें ताकि भाप से कड़ाही का ढक्कन हटे नहीं और इसमें अच्छी तरह दम लग जाए. 5-7 मिनट तक पकने दें.
  17. 17
    इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर धनियापत्ती से सजाकर परोसें.
  18. 18
    फोटो- KaliMirch
#how to make baroda mutton pulao recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #mutton #maratha influence #poppy seeds #rice #special mutton pulao
View Full Version