इस डिश को बनाने में बीयर का इस्तेमाल होता है. इसलिए इसे बीयर बैटर फिश फिंगर्स कहते हैं. इसके अलावा यह डिश टाइम किलिंग बिल्कुल नहीं है.
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम सोल फिश, नमक स्वादानुसार
300 मिली लीटर बीयर
1/4 कप कॉर्न फ्लोर
2 अंडे
2 कप रिफाइंड ऑयल
1 चम्मच लहसुन पेस्ट
2 टेबलस्पून नींबू का रस
1 कप मैदा
1 टीस्पून सफेद मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून सरसों
🍳 विधि
1
बीयर बैटर फिश फिंगर्स (Beer Batter Fish fingers) बनाने के लिए सबसे पहले मछली को लंबी स्लाइस में काट लें.
2
अब एक बर्तन में मैदा, कॉर्नस्टार्च, लहसुन पेस्ट, नींबू का रस, नमक, सफेद मिर्च और सरसों डालकर मिक्स कर लें.
3
अब अंडे तोड़कर इसमें डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स लें और पेस्ट तैयार कर लें.
4
तैयार पेस्ट में बीयर डालकर मिक्स कर लें और पतला बैटर तैयार कर लें.
5
अब फिश स्लाइस को इसमें डालकर 30 मिनट तक डुबोकर रख दें.
6
तय समय बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
7
अब एक-एक करके फिश को बैटर में लपेटते हुए धीरे-धीरे तेल में डालकर तल लें.
8
गोल्डन ब्राउन होने तक सारी फिश को तल लें.
9
तैयार है बीयर बैटर फिश फिंगर्स.
10
इन्हें गर्मागर्म फ्राइड आलू के साथ सर्व करें.
11
Photo: kalhh\pixabay
#delicious beer batter fish fingers#beer batter fish fingers recipe in hindi#crispy beer batter fish fingers#beer batter fish fingers at home in hindi#beer batter fish fingers recipe#how to make beer batter fish fingers#beer batter fish fingers easy