Full Version →

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए भुना गोश्त

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेज लवर्स के बीच भुना गोश्त काफी पसंद किया जाने वाला पकवान है. इसमें गोश्त को दही और कुछ मसालों के साथ पकाया जाता है. खास बात यह है कि इसमें ग्रेवी नहीं होती है और स्वाद के मामले में यह काफी लजीज डिश मानी जाती है.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    भुना गोश्त बनाने के लिए मटन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
  3. 3
    घी के गर्म होते ही बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं .
  4. 4
    अब लहसुन, प्याज और अदरक  डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  5. 5
    जब प्याज भुन जाए तो मटन डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें.
  6. 6
    तय समय के बाद दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आंच धीमी रखें.
  7. 7
    अब धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर 30 से 35 मिनट पकाएं.
  8. 8
    धीरे-धीरे मटन रंग में गहरे भूरे रंग को होना शुरू हो जाएगा. गैस को बंद करें और भुना गोश्त को धनियापत्ती के साथ सजाएं.
  9. 9
    तैयार है भुना गोश्त. रूमाली रोटी के साथ सर्व करें.
#bhuna gosht #bhuna gosht recipe #bhuna gosht recipe easy #recipe of bhuna gosht #bhuna gosht recipe in hindi #how to make bhuna gosht #how to make bhuna gosht at home #bhuna gosht banane ki recipe #bhuna gosht banane ki vidhi #bhuna gosht kaise banate hai
View Full Version