नॉन वेज स्पेशल में बनाइए भुना गोश्त
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए भुना गोश्त

नॉन वेज लवर्स के बीच भुना गोश्त काफी पसंद किया जाने वाला पकवान है. इसमें गोश्त को दही और कुछ मसालों के साथ पकाया जाता है. खास बात यह है कि इसमें ग्रेवी नहीं होती है और स्वाद के मामले में यह काफी लजीज

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 750 ग्राम मटन (मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 6 प्याज, कटी हुई
  • 1/2 कप लहसुन
  • 4 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 3/4 कप दही
  • 2 1/2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबलस्पून धनियापत्ती कटा हुआ
  • 4 सूखी लाल मिर्च
  • 2 तेजपत्ते
  • 1/2 इंच दालचीनी
  • 1/4 टीस्पून जावित्री
  • 1/2 टीस्पून अजवाइन
  • 5 लौंग
  • 5 काली मिर्च
  • 5 छोटी इलायची
  • 2 बड़ी इलायची, नमक स्वादानुसार
  • 4 टेबलस्पून घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- भुना गोश्त बनाने के लिए मटन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
- घी के गर्म होते ही बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं .
- अब लहसुन, प्याज और अदरक  डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- जब प्याज भुन जाए तो मटन डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें.
- तय समय के बाद दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आंच धीमी रखें.
- अब धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर 30 से 35 मिनट पकाएं.
- धीरे-धीरे मटन रंग में गहरे भूरे रंग को होना शुरू हो जाएगा. गैस को बंद करें और भुना गोश्त को धनियापत्ती के साथ सजाएं.
- तैयार है भुना गोश्त. रूमाली रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए भुना गोश्त एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 750 ग्राम मटन (मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes