Full Version →

ऐसे बनाइए बटर चिकन मसाला

नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

चिकन का नाम सुनते ही मुंह में आ गया न पानी तो क्‍यों न आज बनाई जाए चिकन की मसालेदार डिश बटर चिकन मसाला. बाजार के मसाले सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं इ‍सलिए घर पर ही चखें जायकेदार बटर चिकन मसाला का स्‍वाद.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
380 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन के पीसेस को अच्‍छी तरह से धोकर हल्‍दी नमक लगा कर अलग रख दें.
  2. 2
    कटे हुए प्‍याज, लहसुन और अदरक को मिक्‍सर जार में पीस लें.
  3. 3
    अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही इसमें पिसा हुआ प्‍याज, लहुसन और अदरक का पेस्‍ट डाल दें.
  5. 5
    मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ दे.
  6. 6
    भुने हुए मसाले में हल्‍दी, मिर्च, धनिया, चिकन मसाला पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर इसे चलाएं.
  7. 7
    मसाले का रंग लाल होने लगे तो इसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर चलाएं.
  8. 8
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें चिकन के पीस डालकर पकने के लिए रख दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
  9. 9
    करीब 25 मिनट बाद इसमें मक्‍खन डाल दें और जब तक चिकन गल नहीं जाए इसे पकाते रहें.
  10. 10
    चिकन गलने के बाद ऊपर से एक चम्‍मच मक्‍खन और डाल दें.
  11. 11
    तैयार है बटर चिकन मसाला. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#butter Chicken Masala #Spicy #Indian food
View Full Version