ऐसे बनाइए बटर चिकन मसाला
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए बटर चिकन मसाला

चिकन का नाम सुनते ही मुंह में आ गया न पानी तो क्‍यों न आज बनाई जाए चिकन की मसालेदार डिश बटर चिकन मसाला. बाजार के मसाले सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं इ‍सलिए घर पर ही चखें जायकेदार बटर चिकन मसाला

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 किलो चिकन3-4 प्‍याज 200 ग्राम मक्‍खन
  • 1 गुच्‍छा लहसुन
  • 250 ग्राम टमाटर
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 छोटा अदरक का टुकड़ा
  • 1 टीस्पून हल्‍दी पाउडर
  • 3 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून चिकन मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2

- सबसे पहले चिकन के पीसेस को अच्‍छी तरह से धोकर हल्‍दी नमक लगा कर अलग रख दें.
- कटे हुए प्‍याज, लहसुन और अदरक को मिक्‍सर जार में पीस लें.
- अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें पिसा हुआ प्‍याज, लहुसन और अदरक का पेस्‍ट डाल दें.
- मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ दे.
- भुने हुए मसाले में हल्‍दी, मिर्च, धनिया, चिकन मसाला पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर इसे चलाएं.
- मसाले का रंग लाल होने लगे तो इसमें टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर चलाएं.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब इसमें चिकन के पीस डालकर पकने के लिए रख दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
- करीब 25 मिनट बाद इसमें मक्‍खन डाल दें और जब तक चिकन गल नहीं जाए इसे पकाते रहें.
- चिकन गलने के बाद ऊपर से एक चम्‍मच मक्‍खन और डाल दें.
- तैयार है बटर चिकन मसाला. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (380 ratings)
4.2 avg from 380 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बटर चिकन मसाला एक लोकप्रिय नॉन-वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो चिकन3-4 प्‍याज 200 ग्राम मक्‍खन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes