अगर आप भी चिकन खाना पसंद करते हैं तो चिकन मसाला का ऐसा स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा. यह कम समय में आसानी से बन जाता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 किलो चिकन
4 प्याज (बारीक कटी हुई)
2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून जीरा पाउडर
5 काली मिर्च
3-4 इलायची
1 टुकड़ा दालचीनी
1 टीस्पून जीरा
2 लौंग
2 तेजपत्ता
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
1 कप तेल
1 कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले साबुत मसालों को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें.
2
फिर चिकन पीस को अच्छी तरह से धोकर किचन पेपर से पानी सुखा लें.
3
अब मीडियम आंच पे एक पैन में तेल डालकर गर्म करने रखें.
4
तेल के गरम होते ही इसमें पिसे हुए मसाले, जीरा, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता और इलायची डालकर 15-20 सेकेंड्स तक भूनें.
5
इसके बाद प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूने.
6
अब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 5 मिनट तक भूनें.
7
अब इसमें चिकन पीस और फिर नमक मिलाकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
8
इसके बाद एक कप पानी डालकर पैन का ढक्कन बंद कर हल्की आंच पर 20 मिनट तक चिकन पकने दें.
9
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
10
तैयार है चिकन मसाला. हरे धनिये से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.
#chicken masala#chicken masala recipe#chicken masala ki recipe#chicken masala recipe easy#recipe of chicken masala#chicken masala recipe in hindi#how to make chicken masala#how to make chicken masala at home#chicken masala banane ki recipe#chicken