सर्दियों के मौसम में मेथी की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होती है. इसलिए आज हम लेकर आए हैं चिकन मेथी मलाई की रेसिपी. मसालेदार चिकन मेथी मलाई खाने में बहुत ही बेहतरीन लगती है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 किलो चिकन (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 कप मेथी
3 प्याज
2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 कप दही
2 हरी मिर्च
1 टीस्पून अदरक- लहसुन का पेस्ट
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून गरम मसाला
2 टेबलस्पून क्रीम, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
मेथी मलाई चिकन बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और मेथी काट लें.
2
एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके चिकन को मैरिनेट कर 30 मिनट के लिए अलग रख दें.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
4
गर्म तेल में प्याज, हरी मिर्च और गरम मसाला डालकर हल्का भून लें.
5
प्याज के बाद मेथी डालकर 2-3 मिनट तक भून लें ताकि मेथी का कड़वापन चला जाए.
6
इसके बाद चिकन और धनिया पाउडर डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं.
7
चिकन के पूरी तरह से पक जाने के बाद क्रीम, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करके 5 मिनट तक ढककर पका लें.
8
तैयार चिकन पर हरा धनिया डालकर रुमाली रोटी के साथ सर्व करें.
#chicken methi malai#methi malai chicken#methi chicken#chicken methi#chicken recipes#murgh methi malai recipe#how to make murgh methi malai#chicken leg methi malai#chicken malai recipe#murg methi malai#chicken methi malai#methi murg malai