Full Version →

एकदम टेस्टी चिकन निहारी की रेसिपी

नॉन वेज नॉन-वेज

निहारी हर किसी को पसंद आती है.  आमतौर आप नल्ली निहारी खूब पसंद की जाती है. यह मटन की बनती है, लेकिन हम बता रहे हैं चिकन निहारी बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    निहारी मसाला बनाने के लिए
  2. 2
    चिकन निहारी बनाने के लिए पहले निहारी मसाला बनाएंगे. इसे बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें.
  3. 3
    कड़ाही में जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, दालचीनी, बड़ी इलायची और छोटी इलायची डालकर 30 सेकंड तक चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    इसके बाद इसमें कश्मीरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और हल्का नमक डालकर कुछ सेकेंड चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    अब आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद मसालों को पीस लें.
  6. 6
    अब निहारी बनाने के लिए
  7. 7
    निहारी बनाने के लिए कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें.
  8. 8
    गर्म तेल में प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
  9. 9
    इसे 5 से 7 मिनट ढककर पकाएं ताकि प्याज सॉफ्ट हो जाए.
  10. 10
    तय समय के बाद चिकन, बनाया हुआ निहारी मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और एक कप पानी डालें.
  11. 11
    इसे  अच्छे से मिला लें और 10 से 15 मिनट तक पकने दें.
  12. 12
    दूसरी तरफ एक पैन में आटे को 1-2 मिनट चलाते हुए हल्का सुनहरा भून लें.
  13. 13
    भुने आटे को कटोरी में निकालें, इसमें एक कप पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें.
  14. 14
    अब कड़ाही में आटे का पेस्ट और दही डालें और अच्छे से मिला लें.
  15. 15
    इसमें फिर एक कप पानी और नींबू का रस डालकर मिलाएं. (पानी जरूरत के अनुसार मिलाएं.)
  16. 16
    अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट ढककर पकाएं.
  17. 17
    तैयार है चिकन निहारी. इसे सर्व करने के लिए पैन में घी गर्म करें और गर्म घी में चुटकीभर कश्मीरी मिर्च डालें और इससे तड़का लगा लें.
  18. 18
    तैयार निहारी को अदरक और धनियापत्ती से गार्निश करें.
  19. 19
    चिकन निहारी को नान, तंदूरी या फिर रुमाली रोटी के साथ सर्व करें.
#how to make chicken nihari reicpe at home in hindi #chicken nihari masala #delhi chicken hihari #hyderabadi chicken nihari recipe #chicken hihari ruby ka kitchen #butter chicken #rosted chicken #chicken korma
View Full Version