चिकन वर्मिसेली अगर आपको कभी अचानक भूख लगे तो अगली बार झटपट तैयार होने वाले इस हेल्दी स्नैक को ट्राई करें. चिकन वर्मिसेली एक टेस्टी साउथ इंडियन रेसिपी है.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप वर्मिसेली, भुनी हुई
200 ग्राम चिकन ( छोटे टुकड़े )
½ कप गाजर ( बारीक कटी हुई)
1/4 कप टमाटर ( बारीक कटी हुई)
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
4 चम्मच तेल
1 चम्मच राई
4-6 करी पत्तियां
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार
2 कप पानी
🍳 विधि
1
चिकन वर्मिसेली बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
2
तेल के गर्म होते ही वर्मिसेली डालकर चलाते हुए तब तक भूने जब तक वो लाल न हो जाए.
3
जब वर्मिसेली भुन जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें.
4
अब दोबारा पैन में तेल गर्म करें.
5
तेल के गर्म होते ही राई और करी पत्ता डालकर भूनें.
6
अब हरी मिर्च और अदरक - लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
7
जब मसाले भुन जाए तो चिकन डालकर 10 मिनट पकाए.
8
चिकन के मुलायम होने पर गाजर और टमाटर डालकर 5 मिनट और पकाए.
9
अब वर्मिसेली और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाए.
10
जब सभी सामग्री मिल जाए तो पानी डालकर तब तक पकाए जब तक कि पानी सूख न जाए.
11
पानी सूखने के बाद आंच बंद कर दें.
12
तैयार हो जाने पर नींबू का रस मिलाएं.
13
काजू-किशमिश से सजाकर गरमागर्म वर्मिसेली उपमा सर्व करें.
#how to make chicken vermicelle recipe in hindi#chicken vermicelli stir fry recipe#chicken vermicelli soup#chicken vermicelli chinese#fried chicken vermicelli#vietnamese vermicelli recipe#vermicelli noodles recipe#chinese vermicelli recipe#healthy