एग भुर्जी- मुंबई स्टाइल को कई तरह से सर्व किया जा सकता है. आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट-स्नैक्स के अलावा ड्राई सब्जी की तरह लंच और डिनर में भी सर्व कर सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 अंडे (कच्चे)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1/4 चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 कप मटर
1/2 कप शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
1/2 कप बींस (बारीक कटा हुआ)
1 से 2 साबुत लाल मिर्च, एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/4 चम्मच पावभाजी मसाला
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
🍳 विधि
1
एक बाउल में अंडे फोड़ लें और उसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
2
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
3
तेल के गर्म होते ही पैन में जीरा डालकर भूनें. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा हुआ प्याज , साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर हल्का फ्राई कर लें. ध्यान रहे प्याज को ब्राउन नहीं करना है.
4
अब प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर 2 मिनट भूनें.
5
इसके बाद हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाडउर डालकर चलाएं.
6
जब टमाटर और मसालों में से तेल अलग होने लगे तो उसमें शिमला मिर्च , बींस और मटत डालकर 5 मिनट पकाए.
7
अब इसमें फेंटा हुआ अंडा और धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करें.
8
इसे तब तक चलाते रहें जब तक अंडा पूरी तरह से भुर्जी जैसा न बन जाए.
9
अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है एग भुर्जी. इसमें चाट मसाला डालकर परांठे या रोटी के साथ सर्व करें.
#एग भुर्जी- मुंबई स्टाइल को कई तरह से सर्व किया जा सकता है. आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट-स्नैक्स के अलावा ड्राई सब्जी की तरह लंच और डिनर में भी सर्व कर सकते हैं.