Full Version →

एग इडली

नॉन वेज नॉन-वेज

इडली के वेज स्‍वाद तो सब ने चखे होंगे. इडली के स्‍वाद में डालते हैं थोड़ा सा ट्विस्‍ट और बनाते हैं एग इडली की हेल्‍दी और जायकेदार रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
31 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    प्रत्येक इडली को 4 टुकड़ों में काट लें. अगर छोटे साइज की इडली हो तो उसे दो टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    अंडे के सफेद हिस्से को पतले टुकड़ों में लंबाई में काट लें. अंडे का पीला हिस्सा चाहें तो इस्तेमाल करें. इसे क्रश करके यूज कर सकते हैं.
  3. 3
    एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च व करी पत्ते डाल दें.
  4. 4
    हल्का भूनने के बाद प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. करीब 5 मिनट तक इन चीजों को फ्राई करें. ध्यान रहे कि ये सब्ज‍ियां पूरी तरह पकनी नहीं चाहिए. इनका हल्का कच्चा स्वाद डिश का जायका बढ़ाता है.
  5. 5
    अब इसमें हॉट सॉस और टोमैटो सॉस डाल दें.
  6. 6
    एक मिनट के बाद इडली के टुकड़े डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  7. 7
    आखिर में अंडा डालें और हरे प्याज व धनिया से गार्निश करें.
  8. 8
    ध्‍यान दें: बिना अंडा डाले आप वेज चिली इडली भी बना सकते हैं.
#egg idli recipe #egg idli recipe in Hindi #Fried Egg Idli recipe in Hindi #home made Chilli Idli
View Full Version