ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 10 मीडियम साइज की इडली
- 2 उबले हुए अंडे, पतले, लंबे टुकड़ों में कटा एक प्याज, एक बड़ा टुकड़ा अदरक, बारीक कटा, तीन कली लहसुन, बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 8-10 करी पत्ते, एक छोटी शिमला मिर्च, पतली व लंबी कटी, एक चम्मच शेजवान सॉस, एक चम्मच टोमैटो कैचअप, एक बड़ा चम्मच तेल
विधि
- अंडे के सफेद हिस्से को पतले टुकड़ों में लंबाई में काट लें. अंडे का पीला हिस्सा चाहें तो इस्तेमाल करें. इसे क्रश करके यूज कर सकते हैं.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च व करी पत्ते डाल दें.
- हल्का भूनने के बाद प्याज और शिमला मिर्च डाल दें. करीब 5 मिनट तक इन चीजों को फ्राई करें. ध्यान रहे कि ये सब्जियां पूरी तरह पकनी नहीं चाहिए. इनका हल्का कच्चा स्वाद डिश का जायका बढ़ाता है.
- अब इसमें हॉट सॉस और टोमैटो सॉस डाल दें.
- एक मिनट के बाद इडली के टुकड़े डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- आखिर में अंडा डालें और हरे प्याज व धनिया से गार्निश करें.
ध्यान दें: बिना अंडा डाले आप वेज चिली इडली भी बना सकते हैं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एग इडली एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 10 मीडियम साइज की इडली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
एग इडली बनाने के लिए सबसे पहले 10 मीडियम साइज की इडली तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
एग इडली बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह एग इडली रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
एग इडली बनाने के लिए 10 मीडियम साइज की इडली के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, एग इडली को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
एग इडली का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
एग इडली एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT