Full Version →

गोअन फिश करी

नॉन वेज नॉन-वेज

मछली खाने के शौकीन हैं तो बनाइए गोअन फिश करी. अपनाएं यह रेसिपी और 20 मिनट में रेडी करें लजीज फिश करी...

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे फिश को अच्छी तरह धो लें फिर काट लें.
  2. 2
    पेस्ट बनाने की विधि
  3. 3
    गैस पर एक पैन रखें और जीरा, धनिया और आजवाइन को बिना तेल के भून कर अलग रख लें.
  4. 4
    फिर पैन में तेल गरम करें और इसमें प्याज डालकर सुनहरी और करारी होने तक भूनें.
  5. 5
    अब पैन में अदरक, हरी मिर्च, नारियल और हल्दी पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं
  6. 6
    इसे गैस से उतारकर ठंडा होनें दें.
  7. 7
    इसके बाद इसमें भुनी हुई सामग्री मिलाएं और ग्राइंड कर पेस्ट बना लें.
  8. 8
    करी बनाने की विधि
  9. 9
    अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें और फिर इसमें राई डालें.
  10. 10
    राई को चटकने दें. फिर इसमें करी पत्ते और टमाटर डालें.
  11. 11
    5 मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर पकाएं और इसे कड़छी से चलाते रहें.
  12. 12
    फिर इस मिश्रण में हल्दी और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं.
  13. 13
    अब इसमें नारियल का पेस्ट और बाकी सामग्री डालकर पकाएं. बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
  14. 14
    इसके बाद इमली को निचोड़ कर इसके पल्प को मिश्रण में डालें.
  15. 15
    सेकेंड के बाद इसमें नारियल की क्रीम मिला लें और पकाएं.
  16. 16
    आखिर में नमक डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
  17. 17
    अब फिश के टुकड़े डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं.
  18. 18
    पकने के बाद धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#fish #fish curry #goa fish curry #fish curry in goa style #non veg #indian kitchen #indian recipes #non veg dish #how to make goan fish curry recipe in hindi
View Full Version