गोअन फिश करी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

गोअन फिश करी

मछली खाने के शौकीन हैं तो बनाइए गोअन फिश करी. अपनाएं यह रेसिपी और 20 मिनट में रेडी करें लजीज फिश करी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम (8 क्यूब्स) फिश, पेस्ट के लिए सामग्री, एक बड़ा चम्मच तेल, एक बड़ा प्याज, कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया, एक छोटा चम्मच जीरा, छोटा चम्मच आजवाइन, एक बड़ा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्चे कटी हुई
  • 8 लौंग, एक कप नारियल, कद्दूकस, करी के लिए
  • 2 बड़े चम्मच तेल, आधा कप नारियल क्रीम, एक छोटा चम्मच धनियापत्ती, कटी हुई
  • 7-8 करी पत्ते, आधा टमाटर, कटा हुआ, एक चौथाई छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
  • 20 ग्राम इमली, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे फिश को अच्छी तरह धो लें फिर काट लें.

पेस्ट बनाने की विधि
- गैस पर एक पैन रखें और जीरा, धनिया और आजवाइन को बिना तेल के भून कर अलग रख लें.
- फिर पैन में तेल गरम करें और इसमें प्याज डालकर सुनहरी और करारी होने तक भूनें.
- अब पैन में अदरक, हरी मिर्च, नारियल और हल्दी पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं
- इसे गैस से उतारकर ठंडा होनें दें.
- इसके बाद इसमें भुनी हुई सामग्री मिलाएं और ग्राइंड कर पेस्ट बना लें.

करी बनाने की विधि
- अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें और फिर इसमें राई डालें.
- राई को चटकने दें. फिर इसमें करी पत्ते और टमाटर डालें.
- 4-5 मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर पकाएं और इसे कड़छी से चलाते रहें.
- फिर इस मिश्रण में हल्दी और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें नारियल का पेस्ट और बाकी सामग्री डालकर पकाएं. बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
- इसके बाद इमली को निचोड़ कर इसके पल्प को मिश्रण में डालें.
- 20 सेकेंड के बाद इसमें नारियल की क्रीम मिला लें और पकाएं.
- आखिर में नमक डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
- अब फिश के टुकड़े डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं.
- पकने के बाद धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (14 ratings)
3.5 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोअन फिश करी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम (8 क्यूब्स) फिश, पेस्ट के लिए सामग्री, एक बड़ा चम्मच तेल, एक बड़ा प्याज, कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया, एक छोटा चम्मच जीरा, छोटा चम्मच आजवाइन, एक बड़ा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes