हम आप बाहर जाकर तंदूरी चिकन का लुत्फ तो लेते ही हैं. अगर मैं आपको घर पर बेहतरीन ग्रिल्ड चिकन बनाने का तरीका बता दूं तो कैसा रहेगा? इसके लिए आपको तंदूर, अवन या कोयले वाली आग की जरूरत नहीं होगी, बल्कि गैस पर ही बढ़िया स्मोकी और टैंगी फ्लेवर वाली ग्रिल्ड चिकन बना सकेंगे.
Servings
4
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
8 चिकन लेग पीस
3 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून चाट मसाला
2 टेबलस्पून बेसन
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून चिकन मसाला
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक, बटर, नॉनस्टिक पैन
3 टेबलस्पून तेल
🍳 विधि
1
ग्रिल्ड चिकन बनाने के लिए सबसे पहले लेग पीसेस को साफ कर लें.
2
इसके बाद लेग पीस पर एक-दो जगह चीरा लगा दें.
3
एक बर्तन में बटर छोड़कर सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. मसालों से बढ़िया पेस्ट बन जाएगा.
4
इस पेस्ट को लेग पीसेस पर अच्छी तरह लगा लें. फिर लेग पीसेस को कुछ देर के लिए रख दें. अगर फ्रिज से तो इसमें रख दें.
5
15 मिनट बाद लेग पीस निकाल लें.
6
नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर रखें.
7
पैन में एक-एक करके 4-5 लेग डालकर हल्का-हल्का फ्राई कर लें.
8
चिमटे से पलटकर अच्छी तरह फ्राई करें. फिर ढककर 3-4 मिनट तक फ्राई करनें. ऐसा करने से चिकन सॉफ्ट हो जाएगा.
9
लेग पीसेस पर अच्छी तरह कोटिंग होने के बाद इन्हें एक प्लेट पर निकाल लें.
10
इसी तरीके से बाकी लेग पीस को भी फ्राई कर लें.
11
अब स्क्वीर या अवन के स्क्वीर पर दो लेग पीस लगा लें.
12
मीडियम फ्लेम पर गैस जलाएं और इसपर लेग पीस रखकर 4-5 मिनट तक पलट-पलटकर सेंकें.
13
इसके बाद चिकन पीस पर बटर लगाएं 1-2 मिनट और सेंकें.
14
इसी प्रोसेस से सारे चिकन लेग को ग्रिल्ड कर लें.
15
तैयार ग्रिल्ड चिकन को प्याज, हरी चटनी के साथ मजे से खाएं और खिलाएं.
#how to make grilled chicken recipe at home recipe in hindi#how to make grilled chicken at home#grilled chicken recipe in hindi#easy grilled chicken recipe in hindi#ग्रिल्ड चिकन रेसिपी