Full Version →

ऐसे बनाइए ग्रिल्ड चिकन सलाद

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉनवेज पसंदीदा लोगों को बहुत पसंद आएगा ये ग्रिल्ड चिकन सलाद. आप इसे खाने के साथ या इसे बर्गर में डालकर भी खा सकते हैं. ताजी सब्जियों से बना होने की वजह से यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक ग्रिल पैन को गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच सिरका, हॉट सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  4. 4
    एक दूसरी कटोरी में तंदूरी पेस्ट, गर्म सॉस, लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर, अजवाइन की पत्ती, बाकी का बचा सिरका, नींबू का रस और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  5. 5
    अब चिकन ब्रेस्ट पर अच्छे से सॉस का तैयार मिश्रण लगाएं.
  6. 6
    चिकन ब्रेस्ट को ग्रिल पैन में रखकर तब तक पकाएं जब तक कि यह अच्छी तरह से पक न जाएं.
  7. 7
    चिकन से सॉफ्ट होते ही आंच बंदकर इसे पैन में हटाकर स्लाइस में काट लें.
  8. 8
    अब एक बाउल में पत्तागोभी, टमाटर , प्याज, मूली, गाजर, शिमला मिर्च लेकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  9. 9
    मिक्स किए हुए सलाद को प्लेट में रखें और बाद में इसके ऊपर चिकन के टुकड़े रखें.
  10. 10
    तैयार है चिकन ब्रेस्ट सलाद. ऊपर से सॉस डालकर सर्व करें.
#grilled chicken salad with avocado #grilled chicken salad food network #grilled chicken salad jamie oliver #grilled chicken salad sandwich #summer grilled chicken salad recipes #grilled chicken salad mcdonalds #grilled chicken cobb salad #grilled chicken
View Full Version