ऐसे बनाइए ग्रिल्ड चिकन सलाद
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ऐसे बनाइए ग्रिल्ड चिकन सलाद

नॉनवेज पसंदीदा लोगों को बहुत पसंद आएगा ये ग्रिल्ड चिकन सलाद. आप इसे खाने के साथ या इसे बर्गर में डालकर भी खा सकते हैं. ताजी सब्जियों से बना होने की वजह से यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • सॉस के लिए, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा किलो चिकन ब्रेस्ट, दो बड़ा चम्मच तंदूरी पेस्ट, दो बड़ा चम्मच हॉट सॉस, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक बड़ा चम्मच अजवाइन की पत्ती, एक बड़ा चम्मच सिरका, दो बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, सलाद के लिए, एक कप पत्तागोभी (टुकड़ों में कटा हुआ), एक कप टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप मूली (टुकड़ों में कटी हुई), आधा कप गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
-सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट को धोकर साफ कर लें.
- मीडियम आंच में एक ग्रिल पैन को गरम होने के लिए रखें.
- एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच सिरका, हॉट सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- एक दूसरी कटोरी में तंदूरी पेस्ट, गर्म सॉस, लाल मिर्च पाउडर , धनिया पाउडर, अजवाइन की पत्ती, बाकी का बचा सिरका, नींबू का रस और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब चिकन ब्रेस्ट पर अच्छे से सॉस का तैयार मिश्रण लगाएं.
- चिकन ब्रेस्ट को ग्रिल पैन में रखकर तब तक पकाएं जब तक कि यह अच्छी तरह से पक न जाएं.
- चिकन से सॉफ्ट होते ही आंच बंदकर इसे पैन में हटाकर स्लाइस में काट लें.
- अब एक बाउल में पत्तागोभी, टमाटर , प्याज, मूली, गाजर, शिमला मिर्च लेकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- मिक्स किए हुए सलाद को प्लेट में रखें और बाद में इसके ऊपर चिकन के टुकड़े रखें.
- तैयार है चिकन ब्रेस्ट सलाद. ऊपर से सॉस डालकर सर्व करें.


ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए ग्रिल्ड चिकन सलाद एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे सॉस के लिए, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा किलो चिकन ब्रेस्ट, दो बड़ा चम्मच तंदूरी पेस्ट, दो बड़ा चम्मच हॉट सॉस, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक बड़ा चम्मच अजवाइन की पत्ती, एक बड़ा चम्मच सिरका, दो बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, सलाद के लिए, एक कप पत्तागोभी (टुकड़ों में कटा हुआ), एक कप टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप मूली (टुकड़ों में कटी हुई), आधा कप गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ), आधा कप शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes