नॉन वेज में कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो ट्राई कर सकते हैं हैदराबादी एग बिरयानी. जानें इस लजीज डिश को बनाने का तरीका.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
240 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
200 ग्राम बासमती चावल
3 अंडे उबले हुए, एक चौथाई चम्मच खाने वाला रंग
100 ग्राम दही, एक चौथाई छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच चिकन मसाला, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई छोटा चम्मच अजीनोमोटो, एक नींबू का रस
100 मिलीलीटर दूध
50 ग्राम तली हुई प्याज
10-12 पुदीने के पत्ते, एक चौथाई छोटा चम्मच सौंफ
2-3 लौंग, एक टुकड़ा दालचीनी का, चुटकीभर शाह जीरा
2 इलायची, एक छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
2 छोटा चम्मच शुद्ध घी, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा, कुछ ताजा हरी धनिया के पत्ते
2 बड़े चम्मच तेल
🍳 विधि
1
गैस पर एक भारी तले के पैन में पानी उबलने के लिए रखें. फिर इसमें सौंफ, लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा, शाह जीरा, इलायची, जीरा, थोड़ा-सा हरा धनिया और 4-5 पत्ते पुदीने के डालें. इससे मसाले का टेस्ट पानी में मिल जाएगा.
2
जब पानी उबलने लगे तो सारे मसालों को छलनी से निकाल लें और बर्तन में चावल और थोड़ा नमक डालकर हल्का कच्चा रहने तक पका लें.
3
जब उबाल आ जाए तो छलनी से छानकर चावल और पानी अलग कर लें.
4
अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें और इसमें तली हुई प्याज, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, चिकन मसाला, नमक स्वाद अनुसार, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजीनोमोटो, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
5
फिर इसमें दही, नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकने दें फिर इसमें अंडे डालकर 2 मिनट और पकाएं, ताकि अंडे थोड़े फ्राई हो जाएं.
6
इसके बाद कड़ाही में चावल, दूध, घी और थोड़ा-सा रंग डालें अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं. कुछ रंगीन चावल पहले ही निकाल लें ताकि यह गार्निशिंग में इस्तेमाल हो सके.
7
बिरयानी तैयार है. इसे पुदीने की पत्ती, धनिया और रंगीन चावल से सजाकर गरमागरम सर्व करें.
#non veg#biryani#hyderabadi egg biryani#indian kitchen#indian recipes#egg rice#how to make hyderabadi egg biryani recipe in hindi#non veg dish