आपने पुलाव तो कई बार खाया होगा, लेकिन कश्मीरी चिकन पुलाव अपने आप में ही लजीज व्यंजन है. खड़े मसाले और सूखे मेवे का कॉम्बीनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
आधा किलो चिकन
2 कप चावल
1 कप दही
1 कप प्याज (कटी हुई)
4-6 कली लहसुन (बारीक कटी हुई)
8-10 किशमिश
2 लौंग
4 हरी इलायची
2 दालचीनी का टुकड़ा
2 टीस्पून जीरा
2 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
2 टीस्पून जावित्री पाउडर
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून देसी घी
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
2
अब चिकन को बराबर पीस में काटकर साफ कर लें.
3
इसके बाद एक कटोरी में दही, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बनाएं.
4
मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें.
5
घी के गर्म होते ही इसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर हल्का भून लें.
6
फिर प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें.
7
प्याज के भुन जाने के बाद इसमें दही वाला मिश्रण डालकर पकाएं.
8
मसाले के तेल छोड़ने के बाद इसमें चिकन डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
9
चिकन के हल्का पकने के बाद पानी और नमक डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
10
अब चावल डालकर ढककर पकने दें.
11
इस बीच इसमें किशमिश और जावित्री पाउडर डालकर हल्के हाथ से कड़छी से मिलाएं और कुछ देर और पकने दें.
12
तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
13
तैयार है कश्मीरी चिकन पुलाव. गरमागरम सर्व करें.
#kashmiri chicken pulao#kashmiri chicken pulao recipe#kashmiri chicken pulao recipe in hindi#kashmiri chicken pulao banane ki vidhi hindi mein#delicious kashmiri chicken pulao recipe#easy kashmiri chicken pulao#tasty kashmiri chicken pulao