Full Version →

नॉन वेज स्नैक्स में बनाएं काठी कबाब रोल

नॉन वेज नॉन-वेज

अक्सर आपने वेज रोल और पनीर रोल तो कई बार खाया होगा, लेकिन हम बता रहे हैं काठी कबाब रोल, जो स्वाद में लाजबाव लगता है. इसमें मसालेदार मटन और पनीर का इस्तेमाल किया गया है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, कच्चा पपीता और 2 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें.
  2. 2
    इसमें मटन डालकर अच्छी तरह से मैरिनेट कर 10-12 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन और नमक डालकर पका लें.
  5. 5
    जब मटन आधा पक जाए तब थोड़ा पानी डालकर कुछ देर और पका लें.
  6. 6
    मटन के पूरी तरह से पक जाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
  7. 7
    अब धीमी आंच पर तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर पराठे को दोनों तरफ से हल्का सेंक लें.
  8. 8
    फिलिंग बनाने के लिए एक कटोरी में मटन, हरा धनिया, प्याज, पनीर के टुकड़े, चाट मसाला, नींबू का रस और थोड़ा से टोमैटो सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  9. 9
    पराठे पर फिलिंग रखकर पराठे को रोल कर दें.
  10. 10
    गरमागरम रोल को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
#kathi roll #kathi kabab #kathi kabab roll #kathi kabab recipe #how to make kathi roll #kabab #hot kathi roll #kathi kebab #kathi kabab roll
View Full Version