कई बार घर की छोटी सी पार्टी या फिर अपने वीकेंड पर KFC जैसा फ्राइड चिकन खाने का मन करता है, लेकिन आप इसे घर में ही बनाना चाहते हैं क्या है ट्रिक...
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
37 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
लेग पीस चिकन या चिकन विंग्स 250 ग्राम, दो अंडे, तेल तलने के लिए, एक तिहाई नींबू का रस, एक चौथाई काली मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई कश्मीरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, आधी कटोरी चम्मच कॉर्न फ्लोर, जरूरत के अनुसार ब्रेड का चूरा या ओट्स पाउडर या फिर कॉर्नफ्लेक्स
🍳 विधि
1
सबसे पहले चिकन धोकर एक बर्तन में निकाल लें और 5 से 10 मिनट तक पानी सूखने के लिए रख दें.
2
अब इसमें नींबू का रस,अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
3
मिलाने के बाद इसे 1 से 2 घंटे ठंडी जगह या फिर फ्रिज में रख दें.
4
इसके बाद एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर, एक बड़ी प्लेट में ब्रेड का चूरा और एक अलग कटोरी में अंडे को फोड़कर रख लें.
5
एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए तेज आंच पर रख दें.
6
अब तय समय बाद एक चिकन पीस को पहले अंडे के घोल में डालकर अच्छी तरह लपेंटे फिर इसमें कॉर्न फ्लोर लगाएं. कॉर्न फ्लोर में डालने के बाद दोबारा अंडे के धोल में डालें.
7
आखिर में चिकन पीस को ब्रेड चूरा में लपेट कर तेल में फ्राई करें.
8
तेल गरम होने के बाद इसमें 2-3 पीस डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
9
तैयार है KFC स्टाइल वाला चिकन. इसे सॉस के साथ सर्व करें और मजे लेकर आप खुद भी खाएं.
#how to make kfc popcorn chicken in hindi#kfc chicken recipe in hindi#easy kfc chicken recipe#kfc fried chicken recipe extra crispy#how to make kfc chicken at home in hindi#recipe for kfc chicken coating in hindi#how to make kfc fried chicken at home