Full Version →

दही चिकन तो बहुत बार खाया होगा, पर क्या कभी खोया चिकन बनाया है?

नॉन वेज नॉन-वेज

खोया चिकन बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है. इसमें चिकन के साथ खोया और दही डालकर बनाया जाता है. इसका स्वाद मिल्की सा होता है.

Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले कड़ाही को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रखें.
  2. 2
    जब यह गरम हो जाए तो इसमें लाल मिर्च डालकर 5-10 सेकेंड तक भून लें. (चिकन निज़ाम)
  3. 3
    इसके बाद इसमें साबुत धनिया, सौंफ और कलौंजी डालकर करीब 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    अब आंच बंद कर दें और इन खड़े मसालों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. (चिकन काली मिर्च)
  5. 5
    इसके बाद इन मसालों में नमक मिलाकर कूट लें.
  6. 6
    इसके बाद चिकन को धोकर एक बर्तन में रख लें. (ये है चिकन धोने और पकाने का सही तरीका)
  7. 7
    फिर इसमें कूटा हुआ मसाला, दही और खोया डालकर अच्छे से मिला लें और 1-2 घंटे के लिए रख दें. (अगर फ्रिज है तो फ्रीजर में डालकर रख दें.)
  8. 8
    अब उसी कड़ाही को मीडियम आंच में रखें. गरम होने पर इसमें घी डाल दें.
  9. 9
    (चिकन चाउमीन)
  10. 10
    घी के गरम होते ही इसमें लौंग और दालचीनी डालकर चटकने तक भूनें.
  11. 11
    फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. (चिकन मलाई टिक्का)
  12. 12
    भूनने के बाद अदरक लहसुन पेस्ट, शिमला मिर्च और साबुत लहसुन डालकर 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  13. 13
    जब यह सुनहरी रंग की हो जाएं इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर कड़छी से चलाते हुए 2-3 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं.
  14. 14
    फिर आंच धीमी कर दें और इसे ढककर आधे घंटे तक पकने दें. ( बीच में इसे एक-दो बार चला दें ताकि यह बर्तन की तली में लगे नहीं.) (चिकन टिक्का मसाला)
  15. 15
    तैयार है खोया चिकन. प्लेट में निकालें और खोया से गार्निश कर रोटी के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
  16. 16
    (ये है चिकन के बटर चिकन बनने की कहानी)
  17. 17
    वीडियो: तवे पर  बनाइए चिकन टिक्का मसाला...
#khoya chicken non veg indian recipe in hindi #chicken recipe indian in hindi #easy chicken recipe #chicken recipes for dinner in hindi #chicken recipes healthy in hindi #chicken gravy recipes #tandoori chicken recipe in hindi #kadai chicken recipe in hind
View Full Version