दही चिकन तो बहुत बार खाया होगा, पर क्या कभी खोया चिकन बनाया है?
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

दही चिकन तो बहुत बार खाया होगा, पर क्या कभी खोया चिकन बनाया है?

खोया चिकन बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है. इसमें चिकन के साथ खोया और दही डालकर बनाया जाता है. इसका स्वाद मिल्की सा होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो चिकन, टुकड़ों में कटा हुआ, खोया 100 ग्राम, कद्दूकस, आधा कप दही, दो बड़े चम्मच घी, दो सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच सौंफ, एक चौथाई चम्मच कलौंजी, तीन लौंग, एक इंच दालचीनी का टुकड़ा, बारीक कटी हुई एक प्याज, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, लहसुन की 5-6 कलियां, एक छोटा चम्मच नमक, एक कड़ाही, एक बड़ा बाउल, आधी शिमला मिर्च, कटी हुई

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कड़ाही को धीमी आंच पर गरम होने के लिए रखें.
- जब यह गरम हो जाए तो इसमें लाल मिर्च डालकर 5-10 सेकेंड तक भून लें. (चिकन निज़ाम)
- इसके बाद इसमें साबुत धनिया, सौंफ और कलौंजी डालकर करीब 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- अब आंच बंद कर दें और इन खड़े मसालों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. (चिकन काली मिर्च)
- इसके बाद इन मसालों में नमक मिलाकर कूट लें.
- इसके बाद चिकन को धोकर एक बर्तन में रख लें. (ये है चिकन धोने और पकाने का सही तरीका)
- फिर इसमें कूटा हुआ मसाला, दही और खोया डालकर अच्छे से मिला लें और 1-2 घंटे के लिए रख दें. (अगर फ्रिज है तो फ्रीजर में डालकर रख दें.)
-  अब उसी कड़ाही को मीडियम आंच में रखें. गरम होने पर इसमें घी डाल दें.
(चिकन चाउमीन)
- घी के गरम होते ही इसमें लौंग और दालचीनी डालकर चटकने तक भूनें.
- फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. (चिकन मलाई टिक्का)
- भूनने के बाद अदरक लहसुन पेस्ट, शिमला मिर्च और साबुत लहसुन डालकर 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- जब यह सुनहरी रंग की हो जाएं इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर कड़छी से चलाते हुए 2-3 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं.
- फिर आंच धीमी कर दें और इसे ढककर आधे घंटे तक पकने दें. ( बीच में इसे एक-दो बार चला दें ताकि यह बर्तन की तली में लगे नहीं.) (चिकन टिक्का मसाला)
- तैयार है खोया चिकन. प्लेट में निकालें और खोया से गार्निश कर रोटी के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
(ये है चिकन के बटर चिकन बनने की कहानी
)

वीडियो: तवे पर  बनाइए चिकन टिक्का मसाला...

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही चिकन तो बहुत बार खाया होगा, पर क्या कभी खोया चिकन बनाया है? एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चिकन, टुकड़ों में कटा हुआ, खोया 100 ग्राम, कद्दूकस, आधा कप दही, दो बड़े चम्मच घी, दो सूखी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच सौंफ, एक चौथाई चम्मच कलौंजी, तीन लौंग, एक इंच दालचीनी का टुकड़ा, बारीक कटी हुई एक प्याज, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, लहसुन की 5-6 कलियां, एक छोटा चम्मच नमक, एक कड़ाही, एक बड़ा बाउल, आधी शिमला मिर्च, कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes