चिकन चाउमीन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

चिकन चाउमीन

चाउमीन और चिकन दोनों ही पसंद है तो आज ही घर में बना लें स्पाइसी चिकन चाउमीन. जानें इसकी आसान रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चिकन (पीसेस में कटा हुआ)
  • 1 कप मिक्स वेजिटेबल (गाजर, शिमला मिर्च, मटर, बींस)
  • 2 प्याज (चौकोर आकार में कटे हुए)
  • 1 पैकेट नूडल्स (उबले हुए)
  • 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
  • 1 कप कार्न फ्लोर
  • 1 शिमला मिर्च (चौकोर आकार में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • 1 छोटा चम्मच वाइट विनेगर, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बाउल में चिकन, काली मिर्च पाउडर, नमक, सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस और कार्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. (वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स)
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का फ्राई कर लें.  (रोटी नूडल्स)
- अब पैन में चिकन डालकर भी अच्छे से फ्राई करें.
- जब चिकन अच्छे से फ्राई हो जाए तो तब इसमें मिक्स वेजिटेबल मिलाएं. (नूडल्स वाले समोसे)
- वेजिटेबल्स के हल्के फ्राई होते ही नूडल्स डालकर मिक्स कर लें.
- अब एक बाउल में पानी लें. इसमें काली मिर्च, कॉर्न फ्लोर, स्वादानुसार नमक, सोया सॉस और वाइट विनेगर डाल कर अच्छे से मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें. (नूडल्स बिरयानी)
- तैयार मिश्रण को पैन में डालकर नूडल्स के साथ अच्छे से मिक्सकर लें और कुछ देर तक पकाएं. (हक्का नूडल्स)
- गर्मागर्म चिकन चाउमीन तैयार है. टमाटर की तीखी चटनी के साथ सर्व करें.

वीडियो में देखें परफेक्ट नूडल्स उबालने का परफेक्ट तरीका...
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (7 ratings)
3.3 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चिकन चाउमीन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चिकन (पीसेस में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes