Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं लहसुनी मुर्ग, खाने में डाल देगा जान

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेजिटेरियन लोगों को बहुत पसंद आता है चिकन. आपने अब तक कई अलग-अलग स्वाद का चिकन खाया होगा, पर अब इसे बनाइए एक नए अंदाज में. चिकन खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है. अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं तो जरूर ट्राई करें ये डिश.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    अब इसे छोटे पीसेस में काटकर लगभग 5 मिनट तक गरम पानी में भिगोकर रख दें
  3. 3
    मीडियम आंच में एक पैन में बादाम रोस्ट कर लें और कुछ देर पानी में भिगोकर रखें . कुछ देर बाद मिक्सी में पीस कर इसका पेस्ट बना लें.
  4. 4
    मीडियम आंच में उसी एक पैन में घी डालकर गरम होने दें
  5. 5
    घी गरम होने के बाद इसमें प्याज डालकर भूनें.
  6. 6
    फिर इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  7. 7
    अब इसमें धनिया पाउडर और आधा कप पानी डालकर चलाते रहें .
  8. 8
    दही और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
  9. 9
    अब इसमें बादाम का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    फिर इसमें चिकन डालें और अच्छे से मिला लें.
  11. 11
    नमक और पानी डालकर चिकन के पूरी तरह से पकने तक पकाएं.
  12. 12
    फिर इसमें जायफल पाउडर, जावित्री पाउडर, काली मिर्च पाउडर, फ्राई किया हुआ लहसुन और केसर डालकर दोबारा 1-2 मिनट तक पकाएं .
  13. 13
    तैयार है लहसुनी मुर्ग. इसे सर्विंग बाउल में निकालकर धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make leshuni murg recipe in hindi #indian #kitchen #indian recipe #tasty ckicken #lehsuni flavour #leshuni chicken #garlic chicken #non vegetarian dish
View Full Version