लंच या डिनर में बनाएं लहसुनी मुर्ग, खाने में डाल देगा जान
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

लंच या डिनर में बनाएं लहसुनी मुर्ग, खाने में डाल देगा जान

नॉन वेजिटेरियन लोगों को बहुत पसंद आता है चिकन. आपने अब तक कई अलग-अलग स्वाद का चिकन खाया होगा, पर अब इसे बनाइए एक नए अंदाज में. चिकन खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छा होता

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो बोनलेस चि​कन
  • 1 कप प्याज बारीक कटा हुआ
  • 5-6 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
  • 3-4 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 3 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 4 टीस्पून दही
  • 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 5-6 टीस्पून बादाम
  • 1/4 टीस्पून जायफल
  • 1/4 टीस्पून जावित्री पाउडर
  • 4 टीस्पून लहसुन , तला हुआ
  • 2 टीस्पून केसर का घोल
  • 2-3 टीस्पून हरा धनिया कटा हुआ
  • 3-4 टेबलस्पून घी, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- अब इसे छोटे पीसेस में काटकर लगभग 5 मिनट तक गरम पानी में भिगोकर रख दें
- मीडियम आंच में एक पैन में बादाम रोस्ट कर लें और कुछ देर पानी में भिगोकर रखें . कुछ देर बाद मिक्सी में पीस कर इसका पेस्ट बना लें.
- मीडियम आंच में उसी एक पैन में घी डालकर गरम होने दें
- घी गरम होने के बाद इसमें प्याज डालकर भूनें.
- फिर इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- अब इसमें धनिया पाउडर और आधा कप पानी डालकर चलाते रहें .

- दही और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें बादाम का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें चिकन डालें और अच्छे से मिला लें.
- नमक और पानी डालकर चिकन के पूरी तरह से पकने तक पकाएं.
- फिर इसमें जायफल पाउडर, जावित्री पाउडर, काली मिर्च पाउडर, फ्राई किया हुआ लहसुन और केसर डालकर दोबारा 1-2 मिनट तक पकाएं .
- तैयार है लहसुनी मुर्ग. इसे सर्विंग बाउल में निकालकर धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं लहसुनी मुर्ग, खाने में डाल देगा जान एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो बोनलेस चि​कन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes