मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि
मुर्ग आलू कोरमा एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है पर बनने के बाद खाते समय सभी उंगलिया चाटते रह जाते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 250 ग्राम चिकन
- 1/2 कप तेल
- 6 इलायची
- 2 टुकड़े दालचीनी के
- 1 कप प्याज
- 1 टेबलस्पून लहसुन पेस्ट
- 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
- 2 टीस्पून नींबू का रस
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 कप नारियल
- 1 टीस्पून चिरौंजी
- 2 हरी मिर्च
- 10 आलू
- 3 लौंग
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
- 1/4 टीस्पून लौंग पाउडर
- 4-6 केसर के धागे
- 1 कप दही
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून बादाम
- 1 टीस्पून खसखस
- 1 टेबलस्पून भुने चने का पाउडर
- 2 टेबलस्पून हरा धनियानमक स्वादानुसारघी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
मुर्ग आलू कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के पीसेस को अच्छी तरह से साफ कर लें और बादाम को गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें.
-
2
इसी तरह से आलू को छीलकर, धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें.
-
3
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
-
4
इसमें आलू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और प्लेट में निकालकर रख लें.
-
5
अब प्याज को काट लें और केसर के धागों को 2 चम्मच गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें.
-
6
अब एक कटोरे में दही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
-
7
इसमें चिकन पीस डालकर 30 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए रख दें.
-
8
दूसरी ओर भिगोए हुए बादाम छील लें.
-
9
अब बादाम, नारियल, खसखस और चिरौंजी को बारी-बारी से तवे पर हल्का रोस्ट कर लें.
-
10
ग्राइंडर जार में बादाम, नारियल, खसखस, चिरौंजी और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
-
11
इसमें भुने चने का पाउडर डालकर मिक्स कर लें .
-
12
मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
-
13
घी के गरम होते ही इलायची, लौंग, दालचीनी और जीरा डालकर हल्का भून लें.
-
14
इनके भुनते ही प्याज भी इसमें डालकर हल्का भून लें.
-
15
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें और गैस बंद कर दें.
-
16
इस मिश्रण को मैरिनेट किए हुए चिकन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
-
17
अब मीडियम आंच पर पैन में दोबारा तेल गरम करें.
-
18
तेल के गरम होते ही चिकन डालकर मसालों के तेल छोड़ने तक इसे पका लें.
-
19
अब इसमें बादाम वाला मिश्रण, 2 कप पानी और आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं.
-
20
चिकन के पकने के बाद इलायची पाउडर और लौंग पाउडर डालकर 2 मिनट तक और पका लें.
-
21
अब हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर गार्निश कर लें.
-
22
तैयार है मुर्ग-आलू कोरमा. इसे रुमाली रोटी और नान के साथ सर्व करें.
-
23
photo:lalit
#chicken korma
#aloo kurma
#korma
#aloo korma
#chicken aloo korma
#aloo chicken korma recipe in hindi
#chicken kurma
#kurma
#chicken korma recipe
#murgh aloo korma
#aloo chicken korma recipe
#how to make chicken korma
#chicken qorma
#aloo kurma recipe
#how