ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम चिकन
- 1/2 कप तेल
- 6 इलायची
- 2 टुकड़े दालचीनी के
- 1 कप प्याज
- 1 टेबलस्पून लहसुन पेस्ट
- 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
- 2 टीस्पून नींबू का रस
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 कप नारियल
- 1 टीस्पून चिरौंजी
- 2 हरी मिर्च
- 10 आलू
- 3 लौंग
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
- 1/4 टीस्पून लौंग पाउडर
- 4-6 केसर के धागे
- 1 कप दही
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून बादाम
- 1 टीस्पून खसखस
- 1 टेबलस्पून भुने चने का पाउडर
- 2 टेबलस्पून हरा धनियानमक स्वादानुसारघी जरूरत के अनुसार
विधि
- इसी तरह से आलू को छीलकर, धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें आलू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब प्याज को काट लें और केसर के धागों को 2 चम्मच गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें.
- अब एक कटोरे में दही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- इसमें चिकन पीस डालकर 30 मिनट के लिए मैरिनेट करने के लिए रख दें.
- दूसरी ओर भिगोए हुए बादाम छील लें.
- अब बादाम, नारियल, खसखस और चिरौंजी को बारी-बारी से तवे पर हल्का रोस्ट कर लें.
- ग्राइंडर जार में बादाम, नारियल, खसखस, चिरौंजी और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- इसमें भुने चने का पाउडर डालकर मिक्स कर लें .
- मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही इलायची, लौंग, दालचीनी और जीरा डालकर हल्का भून लें.
- इनके भुनते ही प्याज भी इसमें डालकर हल्का भून लें.
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें और गैस बंद कर दें.
- इस मिश्रण को मैरिनेट किए हुए चिकन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
- अब मीडियम आंच पर पैन में दोबारा तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही चिकन डालकर मसालों के तेल छोड़ने तक इसे पका लें.
- अब इसमें बादाम वाला मिश्रण, 2 कप पानी और आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं.
- चिकन के पकने के बाद इलायची पाउडर और लौंग पाउडर डालकर 2 मिनट तक और पका लें.
- अब हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर गार्निश कर लें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि एक लोकप्रिय नॉन वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि बनाने के लिए 250 ग्राम चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मुर्ग-आलू कोरमा बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन नॉन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT