मटन बेलीराम एक लौहारी रेसिपी है जिसे मटन से बनाया जाता है. इसमें मटन को 2-3 घंटे मैरिनेट करके रखा जाता है फिर बढ़िया तरीके से पकाया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
मटन 500 ग्राम, एक कप प्याज भुनी हुई, दो चम्मच साबुत धनिया, दो कप दही, दो चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ, एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, चार लौंग, आठ काली मिर्च, चार हरी इलायची, दालचीनी 1 इंच
स्वादनुसार नमक
4 बड़ा चम्मच देसी घी
🍳 विधि
1
एक बड़े बर्तन में दही, प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, लौंग, हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2
अब इसमें मटन के पीस डालकर अच्छी मैरिनेट कर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें.
3
तय समय बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही गरम करें और इसमें साबुत धनिया डालकर 15 से 20 सेकेंड तक भूनें.
4
जब धनिया तड़क जाए तो आंच बंद कर दें और ठंडी होने के बाद इसे हथेलियों से रगड़कर मैरिनेट किए हुए मटन में मिला दें.
5
अब मीडियम आंच पर कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
6
जब घी गरम हो जाए तो मैरिनेट किया हुआ मटन डाल दें.
7
मटन को तब तक पकाएं जब तक की यह हड्डी से अलग न हो जाए. मतलब मटन को गलने तक भूनना होता है.
8
अब गरम मसाला और नमक डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए 20 मिनट और पकाएं.
9
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
10
तैयार मटन बेलीराम पर धनियापत्ती छिड़कर परोसें और खाएं.
#chicken beliram recipe#how to make mutton beliram recipe in hindi#meat beliram history#gosht beliram wiki#mutton beliram#chicken beliram recipe in hindi#chef beliram#mutton beliram history