इस तरह आप भी बना सकते हैं लाहौरी मटन बेलीराम
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

इस तरह आप भी बना सकते हैं लाहौरी मटन बेलीराम

मटन बेलीराम एक लौहारी रेसिपी है जिसे मटन से बनाया जाता है. इसमें मटन को 2-3 घंटे मैरिनेट करके रखा जाता है फिर बढ़िया तरीके से पकाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मटन 500 ग्राम, एक कप प्याज भुनी हुई, दो चम्मच साबुत धनिया, दो कप दही, दो चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ, एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, चार लौंग, आठ काली मिर्च, चार हरी इलायची, दालचीनी 1 इंच
  • स्वादनुसार नमक
  • 4 बड़ा चम्मच देसी घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बड़े बर्तन में दही, प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, लौंग, हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें मटन के पीस डालकर अच्छी मैरिनेट कर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें.
- तय समय बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही गरम करें और इसमें साबुत धनिया डालकर 15 से 20 सेकेंड तक भूनें.
- जब धनिया तड़क जाए तो आंच बंद कर दें और ठंडी होने के बाद इसे हथेलियों से रगड़कर मैरिनेट किए हुए मटन में मिला दें.
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
- जब घी गरम हो जाए तो मैरिनेट किया हुआ मटन डाल दें.
- मटन को तब तक पकाएं जब तक की यह हड्डी से अलग न हो जाए. मतलब मटन को गलने तक भूनना होता है.
- अब गरम मसाला और नमक डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए 20 मिनट और पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार मटन बेलीराम पर धनियापत्ती छिड़कर परोसें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह आप भी बना सकते हैं लाहौरी मटन बेलीराम एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे मटन 500 ग्राम, एक कप प्याज भुनी हुई, दो चम्मच साबुत धनिया, दो कप दही, दो चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ, एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, चार लौंग, आठ काली मिर्च, चार हरी इलायची, दालचीनी 1 इंच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes