Full Version →

जानिए मुहर्रम पर बनने वाले मटन खिचड़ा की रेसिपी

नॉन वेज नॉन-वेज

मटन खिचड़ा, दालों, दलिया और मीट से तैयार होने वाली लजीज डिश है. यह मुहर्रम के मैके पर बनाया जाता है. बहुत सारे खड़े मसालों के बीच इसमें एक खास बात यह है कि इसमें चावल नहीं डाला जाता बल्कि दलिया डाली जाती है. दाल और दलिया पकाने के बाद या तो इसे पीस लिया जाता है या फिर चलाते हुए काफी देर तक पकाया जाता

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
54 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दलिया को 2 कप पानी डालकर 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रखें. इसके साथ ही एक कटोरी में उड़द, मूंग और चना दाल को एक कप पानी में भिगोकर रखें.
  2. 2
    अब एक बड़े बर्तन में मटन, दही और नमक को मैरिनेट कर एक घंटे के लिए रखें फ्रिज में रख दें.
  3. 3
    मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज स्लाइस डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें.
  4. 4
    दलिया, मूंग, चना और उड़द दाल का पानी छान लें.
  5. 5
    मध्यम आंच पर कूकर रखें और इसमें दलिया, मूंग, चना और उड़द दाल डालें. फिर इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन, मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, शाह जीरा और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    इसके बाद इसमें मटन स्टॉक, गरम मसाला, पुदीने की पत्तियां और फ्राई किया हुआ आधा प्याज डालकर मिलाएं और कूकर का ढक्कन बंद कर 30-40 मिनट तक पकाएं. आंच धीमी रखें.
  7. 7
    कूकर ठंडा होने के बाद इसमें मटन के पीस निकाल लें और बाकी के मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर पीस भी सकते हैं. (अगर ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो खिचड़ा को धीमी आंच पर पकाने के बाद घी में फ्राई कर दें. जैसा नीचे बताया गया है और इसे गाढ़ा होने तक पकाते रहें.)
  8. 8
    पिए हुए मिश्रण में मटन मिला दें और एक कड़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  9. 9
    जब घी गर्म हो जाए तो इसमें खिचड़ा (मश्रण) डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
  10. 10
    इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, गाढ़ापन कम करने के लिए इसमें दूध डाल दें.
  11. 11
    खिचड़ा तैयार है. प्लेट में निकालें और, फ्राई किए हुए प्याज, पुदीने की पत्तियां और नींबू से गार्निश करें.
#mutton khichda #haleem mutton khichdi #mutton korma #mutton recipes #meat recipes #muharrum #moharram #muharram #muharrum dish #how to make mutton khichda recipe in hindi #mutton haleema recipe in hindi #lucknowi dish #hyderabadi mutton recipes #haleem m
View Full Version