Full Version →

ब्रेकफास्ट में खाएं मटन कीमा पराठा

नॉन वेज नॉन-वेज

मटन कीमा तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आज बनाकर खाएं मटन कीमा पराठा. इसमें मटन कीमे को फ्राई करके फिलिंग तैयार की गई है.

Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में घी और नमक डालकर मिक्स कर लें और पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    आटे को 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    फिर प्याज डालकर हल्का भून लें.
  6. 6
    प्याज के भुन जाने के बाद कीमा डालकर चलाते हुए पका लें.
  7. 7
    इसमें नमक और हल्का पानी डालकर पूरी तरह से पक जाने तक ढककर पका लें.
  8. 8
    कीमे के पूरी तरह से पक जाने पर गैस बंद करके गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  9. 9
    अब गूंदे हुए आटे की लोई तोड़कर पूरी जितना बेल लें.
  10. 10
    इसमें कीमे का एक चम्मच भरावन डालकर लोई को पैक कर दें.
  11. 11
    लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जैसा बेल लें.
  12. 12
    तेज आंच पर तवा रखें और हल्का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
  13. 13
    तवे के गर्म होते ही पराठे को डाल दें और एक तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें.
  14. 14
    फिर तेल लगाकर दोनों तरफ से करारा होने तक सेंक लें.
  15. 15
    तैयार मटन कीमा पराठा को अचार या चटनी के साथ सर्व करें.
#keema paratha #keema paratha recipe #mutton keema paratha #how to make keema paratha #mughlai paratha #mutton kheema paratha #mughlai keema paratha #paratha #mughlai paratha recipe #kheema paratha #mughlai keema paratha recipe #mutton keema recipe #keema
View Full Version