ब्रेकफास्ट में खाएं मटन कीमा पराठा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ब्रेकफास्ट में खाएं मटन कीमा पराठा

मटन कीमा तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आज बनाकर खाएं मटन कीमा पराठा. इसमें मटन कीमे को फ्राई करके फिलिंग तैयार की गई है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मटन कीमा
  • 1 कप मैदा
  • 1 कप प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में घी और नमक डालकर मिक्स कर लें और पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- आटे को 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
- फिर प्याज डालकर हल्का भून लें.
- प्याज के भुन जाने के बाद कीमा डालकर चलाते हुए पका लें.
- इसमें नमक और हल्का पानी डालकर पूरी तरह से पक जाने तक ढककर पका लें.
- कीमे के पूरी तरह से पक जाने पर गैस बंद करके गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब गूंदे हुए आटे की लोई तोड़कर पूरी जितना बेल लें.
- इसमें कीमे का एक चम्मच भरावन डालकर लोई को पैक कर दें.
- लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जैसा बेल लें.
- तेज आंच पर तवा रखें और हल्का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
- तवे के गर्म होते ही पराठे को डाल दें और एक तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें.
- फिर तेल लगाकर दोनों तरफ से करारा होने तक सेंक लें.
- तैयार मटन कीमा पराठा को अचार या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में खाएं मटन कीमा पराठा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मटन कीमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes