अंडा एक ऐसी चीज है जिसे आप एक नहीं बल्कि कई तरीके से खा सकते हैं. उबालकर, ऑमलेट बनाकर, हाफ फ्राई कर, करी बनाकर, इसे अनेकों तरीके से बनाया जाता है. उबले अंडे को फ्राई कर इसकी करी तो आपने खाई ही होगी, पर अब ऑमलेट बनाकर भी इसकी करी का आनंद लीजिए.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
ऑमलेट बनाने के लिए:
2 अंडे
2 छोटे प्याज
2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, ग्रेवी बनाने के लिए:
1 प्याज (लंबी-पतली कटी हुई)
1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 तेजपत्ता
1/2 टीस्पून कलौंजी
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
ऑमलेट बनाने के लिए:
2
सबसे पहले एक गिलास में अंडों को फोड़कर इसमें प्याज, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें.
3
मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही फेंटा हुआ अंडा डालकर दो अलग-अलग ऑमलेट बना लें.
5
ऑमलेट बनने के बाद इसके दो हिस्से कर लें.
6
अब बनाएं ग्रेवी:
7
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
8
तेल के गरम होते ही आलू के टुकड़ों को फ्राई कर एक प्लेट में निकाल लें.
9
अब तेल में तेजपत्ता और कलौंजी डालें.
10
प्याज डालकर इसके हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
11
एक अलग कटोरी में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर घोलकर पैन में डाल दें.
12
जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, आलू डालें.
13
मिनट बाद पानी और नमक डालकर ग्रेवी को अच्छे से खौलाएं.
14
जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब ऑमलेट डालकर थोड़ी देर और खौलाकर आंच बंद कर दें.
15
तैयार है ऑमलेट करी. हरा धनिया और हरी मिर्च से गार्निश कर गरमागरम चावल के साथ सर्व करें.
#how to make omlette curry egg curry non veg special recipe in hindi#omlette#egg#anda#non vegetarian dish#indian kitchen#indian recipe#egg half fry#bread omlette#egg salad