Full Version →

सर्दी में मजेदार लगेगा पालक गोश्त, जानिए घर पर बनाने की विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

पालक गोश्त एक पाकिस्तानी जायका है जिसे पालक के साथ बनाया जाता है. इसे यहां भी खूब बनाया जाता है. वैसे इसका असली मजा लैम्ब मीट में है. लेकिन ज्यादातर लोग इसे मटन के साथ ही पकाते हैं. इसकी खासियत यह है इसमें पालक, मटन और भुनी प्याज का टेस्ट बरकार रहता है. यदि आप भी बनाना चाहते हैं तो जानिए इसे बनाने

Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
32 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मोटे तले की कड़ाही में मटन, दो चुटकी नमक और एक कप पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  2. 2
    20 मिनट तक इसे उबलने दें. फिर छानकर पानी निकाल लें. इस पानी को फेंकने की बजाय स्टोर करके रख सकते हैं.
  3. 3
    अब मध्यम आंच में उसी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
  4. 4
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें पालक प्यूरी डालकर पकाएं. इसमें करीब 10-15 मिनट लगेंगे.
  6. 6
    फिर इसमें धनिया, जीरा और गरम मसाला डालकर पकाएं.
  7. 7
    जब पालक पक जाए तो इसमें मटन और क्रीम डालकर 20-25 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    इसके बाद इसमें तले हुए प्याज डालें और 5-6 मिनट तक ढककर पकाएं. जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें क्रीम और मक्खन डालें और 3 मिनट तक पकाएं. आंच बंद कर दें.
  9. 9
    बाउल में निकालकर अदरक, क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
  10. 10
    देखें वीडियो में इसे बनाने का तरीका...
#gosht #palak gosht #palak mutton #non veg recipes #mutton recipes #indian kitchen #pakistani recipes #how to make palak gosht recipe in hindi #how to make palak gosht recipe video
View Full Version