जो लोग चिकन पसंद करते हैं उन्हें एक अलग स्वाद देगा पंजाबी चिकन मसाला. यह घर पर तैयार मसाले के इस्तेमाल से और भी लाजवाब हो जाता है...
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
169 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
500 ग्राम चिकन
4 प्याज, बारीक कटी हुई
4 टमाटर, बारीक कटी हुई
2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
5 काली मिर्च, कुटी हुर्इ
4 इलायची
1 टुकड़ा दालचीनी
1 चम्मच जीरा, नमक स्वादअनुसार
3 चम्मच सरसों तेल
1 कप पानी, पंजाबी गरम मसाले के लिए सामग्री
2 चम्मच साबुत धनिया
2 चम्मच जीरा
1 दालचीनी का टुकड़ा
1 चौथाई चम्मच हींग
2 चम्मच साबुत काली मिर्च
2 तेज पत्ता
🍳 विधि
1
सबसे पहले साबुत मसालों को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें.
2
फिर चिकन पीस को अच्छी तरह धोकर किचन पेपर से पानी सुखा लें.
3
अब पैन में तेल डालकर गर्म करने के मध्यम आंच पर रखें. जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, दालचीनी और इलायची डालकर 15-20 सेकेंड तक भूनें. फिर प्याज डालें और भूरा होने तक पकाएं.
4
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और जब यह लगभग सुनहरा हो जाए तब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कुटी काली मिर्च डालें और 5 मिनट तक भूनें.
5
अब इसमें चिकन पीस डालें फिर नमक और तैयार किया गरम मसाला मिलाकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
6
इसके बाद एक कप पानी डालकर पैन का ढक्कन बंद कर हल्की आंच पर 20 मिनट तक चिकन पकने दें.
7
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और पंजाबी चिकन मसाला को धनिया पत्ति से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.
#chicken#punjabi chicken masala#butter chiken masala#punjabi anda masala#tandoori chicken#non veg#non veg recipes#indian kitchen#indian recipes#how to make punjabi chicken masala recipe in hindi