ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 500 ग्राम चिकन
- 4 प्याज, बारीक कटी हुई
- 4 टमाटर, बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 5 काली मिर्च, कुटी हुर्इ
- 4 इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 चम्मच जीरा, नमक स्वादअनुसार
- 3 चम्मच सरसों तेल
- 1 कप पानी, पंजाबी गरम मसाले के लिए सामग्री
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 2 चम्मच जीरा
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 1 चौथाई चम्मच हींग
- 2 चम्मच साबुत काली मिर्च
- 2 तेज पत्ता
विधि
- फिर चिकन पीस को अच्छी तरह धोकर किचन पेपर से पानी सुखा लें.
- अब पैन में तेल डालकर गर्म करने के मध्यम आंच पर रखें. जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, दालचीनी और इलायची डालकर 15-20 सेकेंड तक भूनें. फिर प्याज डालें और भूरा होने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और जब यह लगभग सुनहरा हो जाए तब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कुटी काली मिर्च डालें और 5 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें चिकन पीस डालें फिर नमक और तैयार किया गरम मसाला मिलाकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद एक कप पानी डालकर पैन का ढक्कन बंद कर हल्की आंच पर 20 मिनट तक चिकन पकने दें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और पंजाबी चिकन मसाला को धनिया पत्ति से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंजाबी चिकन मसाला एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पंजाबी चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पंजाबी चिकन मसाला बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पंजाबी चिकन मसाला रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पंजाबी चिकन मसाला बनाने के लिए 500 ग्राम चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पंजाबी चिकन मसाला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पंजाबी चिकन मसाला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पंजाबी चिकन मसाला एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT