ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आधा किलो चिकन
- 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 प्याज कटे हुए, अदरक 1 इंच, कद्दूकस
- 4 कलियां लहसुन, कद्दूकस
- 2 टमाटर कटे हुए
- 4 हरी मिर्च कटी हुई
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार
विधि
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट , हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर चिकन को मैरिनेट करें और एक घंटे के लिए रख दें.
- एक गहरा पैन लें और इसमें तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- तेल गर्म होने पर इसमें प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें. फिर इसमें अदरक और लहसुन डालें और हल्की आंच पर 2 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें चिकन डालें और हल्की आंच पर पलट-पलट कर 5-7 मिनट तक फ्राई कर लें. इसे अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाने दें.
- इसके बाद पैन में हरी मिर्च मिलाएं और टमाटर डालकर तुरंत ही नमक डालें. इसे 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं जिससे टमाटर गल जाए.
- अब ग्रेवी में गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह 3-4 मिनट तक हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें एक कप पानी डालें और पैन को 5 मिनट के लिए ढक दें. इससे चिकन अच्छी तरह पक जाएगा.
- गैस बंद कर दें और चिकन को हल्का ठंडा होने के बाद धनिया छिड़कर पुलाव या रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चिकन जलफरेजी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चिकन जलफरेजी बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो चिकन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चिकन जलफरेजी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह चिकन जलफरेजी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चिकन जलफरेजी बनाने के लिए आधा किलो चिकन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चिकन जलफरेजी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चिकन जलफरेजी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चिकन जलफरेजी एक लोकप्रिय इंडियन नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT