Full Version →

लखनवी स्टाइल में ऐसे बनाइए सीख कबाब

नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. पर हर बार बाहर जाकर खाना भी संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप सीख कबाब घर पर ही बना सकते हैं.

Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर ले.
  2. 2
    धनिया और पुदीने की पत्‍तियों को साफ करें और क्रीम के साथ मिक्‍स पीसकर पेस्‍ट बना लें.
  3. 3
    अब एक कटोरे में मैरीनेट करने की सभी सामग्रियों को एकसाथ मिक्‍स कर लें. (पहले एक अलग कटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें)
  4. 4
    फिर नमक डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें धनिया और पुदीने का पेस्‍ट मिलाकर मिक्‍सी में एक बार और पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  5. 5
    अब इसे एक कटोरे में निकालकर इसमें चिकन पीस को अच्‍छी तरह से लपेटें.
  6. 6
    फिर इन मैरीनेट किए हुए चिकन पीस को 2-3 घंटे के लिए ढककर अलग रख दें.
  7. 7
    अब लकड़ी की सींक या स्‍कीवर्स को पानी में 30 मिनट के लिए डुबोकर रखें.
  8. 8
    इसके बाद स्कीवर्स में चिकन लपेटकर लगा लें.
  9. 9
    ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम कर चिकन को 15-20 मिनट के लिए सेंकने रखें.
  10. 10
    तैयार हैं सीख कबाब. इन्हें चटनी, हरा धनिया और ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर सर्व करें.
#seekh kabab #seekh kabab chicken #chicken seekh kabab #chicken seekh kabab recipe #chicken seekh kabab recipe in hindi #seekh kabab recipe #seekh kabab recipe in oven #seekh kabab ingredients #lucknowi seekh kabab recipe #seekh kabab recipe in hindi #how
View Full Version