Full Version →

हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की आसान और सही विधि

नॉन वेज नॉन-वेज

हैदराबादी बिरयानी हैदराबाद की ट्रेडिशनल डिश है. हालांकि यह डिश पूरे भारत में बनती और मिलती है, लेकिन असल स्वाद हैदराबाद में ही मिलता है. अगर आप घर में इसे बनाना चाहते हैं और वैसा ही स्वाद पाना चाहते हैं तो यह रेसिपी देख लीजिए.

Servings
4 - 6
★ 4.6
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले दूध में केसर डालकर घोल लें.
  2. 2
    इसके बाद 7 लौंग, 4 इलायची, आधा इंच दालचीनी और काली मिर्च को पीस लें.
  3. 3
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर आंच पर रखें.
  4. 4
    फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. प्याज को प्लेट में निकाल लें.
  5. 5
    कड़ाही को आंच से उतार लें और तली हुई आधी प्याज को पीस लें.
  6. 6
    अब चिकन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. 7
    इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, आधा धनियापत्ती, आधी पुदीना के पत्तियां, नींबू का रस, हरी मिर्च, पीसा हुआ मसाला पाउडर, प्याज का पेस्ट, दही और थोड़ा-सा तेल मिलाकर मैरिनटे कर 2 घंटे के लिए रख दें.
  8. 8
    इसके बाद अब मीडियम आंच पर भारी तले वाली कड़ाही रखें. इसमें तेल डालें और मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर तब तक पकाएं जब तक यह हल्का सुनहरा न हो जाए. इसे एक दूसरे बर्तन में निकाल लें.
  9. 9
    कड़ाही को धोकर साफ कर लें.
  10. 10
    प्रेशर कूकर में पानी, चावल, लौंग, तेजपत्ता, इलायची और दालचीनी डालें.
  11. 11
    इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें. ध्यान रखें कूकर का ढक्कन बंद नहीं करना है. इसे ऊपर से ढकना भर है.
  12. 12
    जब इसमें से उबाल आ जाए या चावल 80 प्रतिशत तक पक जाए तो आंच बंद करके चावल का पानी छानकर निकाल दें और इसे बड़ी थाली में फैलाकर रख दें.
  13. 13
    अब भारी तले वाली कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर रखें.
  14. 14
    घी की खुशबू आने पर इसमें पहले आधा चावल फैलाएं फिर इसके ऊपर चिकन. फिर चिकन के ऊपर बचा चावल फैलाएं.
  15. 15
    चावल पर केसर वाला दूध, पुदीने की पत्तियां और धनिया पत्ती फैला दें.
  16. 16
    आखिर में इसके ऊपर बचा हुआ घी डालें.
  17. 17
    कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक रखें.
  18. 18
    तय समय बाद प्लेट में बिरयानी निकालें. इसपर तली हुई फैलाएं.
  19. 19
    रायते के साथ मजे खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#hyderabadi biryani recipe #hyderabadi biryani recipe in hindi #biryani kaise banaye hindi me #hyderabadi chicken biryani recipe in hindi #hyderabadi chicken biryani ki recipe #hyderabadi chicken biryani recipe step by step #हैदराबादी बिरयानी कैसे बनाते ह
View Full Version