हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की आसान और सही विधि
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की आसान और सही विधि

हैदराबादी बिरयानी हैदराबाद की ट्रेडिशनल डिश है. हालांकि यह डिश पूरे भारत में बनती और मिलती है, लेकिन असल स्वाद हैदराबाद में ही मिलता है. अगर आप घर में इसे बनाना चाहते हैं और वैसा ही स्वाद पाना चाहते ह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • चिकन पीसेस 1 किलो, बासमती चावल आधा किलो, पानी 2 गिलास, अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच, लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च 3, बारीक कटी हुई, पुदीना पत्ती एक कप, कटी हुई, धनियापत्ती एक कप, कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, हल्दी 1/2 छोटा चम्मच, केसर के 8-10 धागे, आधा कप दूध, योगर्ट/दही दो कप, नींबू का रस 3 बड़ा चम्मच, लौंग 7-8, तेजपत्ता 2, हरी इलायची 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, घी 2 बड़ा चम्मच, तेल तीन चौथाई कप, गोल-गोल छल्ले में कटी 4 प्याज
  • स्वादानुसार नमक, पेस्ट बनाने के लिए मसाले, लौंग 7, हरी इलायची 4, दालचीनी आधा इंच टुकड़ा, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक पैन, एक भारी तले वाली कड़ाही या तपेली, प्रेशर कूकर

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 4 - 6
- सबसे पहले दूध में केसर डालकर घोल लें.
- इसके बाद 7 लौंग, 4 इलायची, आधा इंच दालचीनी और काली मिर्च को पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर आंच पर रखें.
- फिर इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. प्याज को प्लेट में निकाल लें.
- कड़ाही को आंच से उतार लें और तली हुई आधी प्याज को पीस लें.
- अब चिकन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, आधा धनियापत्ती, आधी पुदीना के पत्तियां, नींबू का रस, हरी मिर्च, पीसा हुआ मसाला पाउडर, प्याज का पेस्ट, दही और थोड़ा-सा तेल मिलाकर मैरिनटे कर 2 घंटे के लिए रख दें.
- इसके बाद अब मीडियम आंच पर भारी तले वाली कड़ाही रखें. इसमें तेल डालें और मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर तब तक पकाएं जब तक यह हल्का सुनहरा न हो जाए. इसे एक दूसरे बर्तन में निकाल लें.
- कड़ाही को धोकर साफ कर लें.
- प्रेशर कूकर में पानी, चावल, लौंग, तेजपत्ता, इलायची और दालचीनी डालें.
- इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें. ध्यान रखें कूकर का ढक्कन बंद नहीं करना है. इसे ऊपर से ढकना भर है.
- जब इसमें से उबाल आ जाए या चावल 80 प्रतिशत तक पक जाए तो आंच बंद करके चावल का पानी छानकर निकाल दें और इसे बड़ी थाली में फैलाकर रख दें.
- अब भारी तले वाली कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर रखें.
- घी की खुशबू आने पर इसमें पहले आधा चावल फैलाएं फिर इसके ऊपर चिकन. फिर चिकन के ऊपर बचा चावल फैलाएं.
- चावल पर केसर वाला दूध, पुदीने की पत्तियां और धनिया पत्ती फैला दें.
- आखिर में इसके ऊपर बचा हुआ घी डालें.
- कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक रखें.
- तय समय बाद प्लेट में बिरयानी निकालें. इसपर तली हुई फैलाएं.
- रायते के साथ मजे खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (7 ratings)
4.6 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की आसान और सही विधि एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे चिकन पीसेस 1 किलो, बासमती चावल आधा किलो, पानी 2 गिलास, अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच, लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च 3, बारीक कटी हुई, पुदीना पत्ती एक कप, कटी हुई, धनियापत्ती एक कप, कटी हुई, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, हल्दी 1/2 छोटा चम्मच, केसर के 8-10 धागे, आधा कप दूध, योगर्ट/दही दो कप, नींबू का रस 3 बड़ा चम्मच, लौंग 7-8, तेजपत्ता 2, हरी इलायची 4-5, दालचीनी का एक इंच टुकड़ा, घी 2 बड़ा चम्मच, तेल तीन चौथाई कप, गोल-गोल छल्ले में कटी 4 प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes