Full Version →

काली मिर्च वाला मटन

नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन-वेज जितना ज्यादा तीखा और मसालेदार हो उतना ही स्वादिष्ट लगता है...इसलिए काली मिर्च वाला मटन खाने में बेहद लजीज लगता है...पेश है इसकी रेसिपी

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
262 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, पुदीना पत्तियां, लहसुन की कलियां और काली मिर्च डालकर भूनें. फिर इसे तेल से एक प्लेट में निकालें.
  2. 2
    अब भुने प्याज, हरी मिर्च और काली मिर्च को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीसें और इनका पेस्ट तैयार कर लें.
  3. 3
    मटन के टुकड़ों को प्याज-काली मिर्च के पेस्ट में मिक्स करके, फ्रिज में रखकर मैरिनेट कर लें.
  4. 4
    इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा, राई और साबुत लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लें.
  5. 5
    फिर कड़ाही में लम्बाई में कटे प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें.
  6. 6
    अब ग्रेवी में मैरिनेट मटन के टुकड़े डालकर एक बड़े चम्मच से चलाकर फ्राई करें और नर्म होने तक पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद मटन में खसखस-नारियल पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं.
  8. 8
    फिर मटन में जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं.
  9. 9
    मटन को तब तक पकाएं जब तक उसमें से तेल अलग होता न दिखने लगे.
  10. 10
    जैसे ही मटन में तेल अलग दिखने लगे गैस बंद कर दें. तैयार है काली मिर्च वाला मटन.
#kali mirch wala mutton #black pepper #mutton #non-veg recipe
View Full Version