काली मिर्च वाला मटन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

काली मिर्च वाला मटन

नॉन-वेज जितना ज्यादा तीखा और मसालेदार हो उतना ही स्वादिष्ट लगता है...इसलिए काली मिर्च वाला मटन खाने में बेहद लजीज लगता है...पेश है इसकी रेसिपी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम मटन (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 प्याज कटे हुए
  • 4 से 5 हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 प्याज लम्बाई में कटे, एक चम्मच काली मिर्च साबुत
  • 6 से 7 पुदीना पत्तियां, लहसुन की 2 कलियां (छिली हुई)
  • 4 लाल मिर्च साबुत, आधा कप खसखस-नारियल पेस्ट (खसखस और नारियल बराबर मात्रा में उपयोग करें, पेस्ट थोड़ा दूध मिक्स करके बनाएं), एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई दाना, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 1 - 2
- गैस पर एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, पुदीना पत्तियां, लहसुन की कलियां और काली मिर्च डालकर भूनें. फिर इसे तेल से एक प्लेट में निकालें.
- अब भुने प्याज, हरी मिर्च और काली मिर्च को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीसें और इनका पेस्ट तैयार कर लें.
- मटन के टुकड़ों को प्याज-काली मिर्च के पेस्ट में मिक्स करके, फ्रिज में रखकर मैरिनेट कर लें.
- इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा, राई और साबुत लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लें.
- फिर कड़ाही में लम्बाई में कटे प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें.
- अब ग्रेवी में मैरिनेट मटन के टुकड़े डालकर एक बड़े चम्मच से चलाकर फ्राई करें और नर्म होने तक पकाएं.
- इसके बाद मटन में खसखस-नारियल पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं.
- फिर मटन में जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं.
- मटन को तब तक पकाएं जब तक उसमें से तेल अलग होता न दिखने लगे.
- जैसे ही मटन में तेल अलग दिखने लगे गैस बंद कर दें. तैयार है काली मिर्च वाला मटन.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (262 ratings)
4.3 avg from 262 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काली मिर्च वाला मटन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम मटन (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes